Nainital-Haldwani News

गौलापार में पिता हैं किसान और बेटी को मिली UPSC में सफलता, गुंजन बिष्ट पर आपको भी गर्व होगा

Ad

हल्द्वानी: UPSC द्वारा आयोजित जियो साइंटिस्ट परीक्षा 2024 के नतीजे जारी हो गए हैं। गौलापार निवासी गुंजन बिष्ट को सफलता मिली है। गुंजन बिष्ट ने जियो साइंटिस्ट बनने का उच्च मुकाम हासिल किया है। उन्हें जियो फिजिक्स में पहला स्थान मिला है। जानकारी के मुताबिक, गुंजन का जन्म और पालन-पोषण हल्द्वानी के लालकुआं क्षेत्र के जीतपुर (दौलतपुर) गौलापार में हुआ। उन्होंने अब UPSC परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इससे पहले, गुंजन ने गेट (GATE) परीक्षा में आठवीं रैंक प्राप्त की थी और हाल ही में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से जियो फिजिक्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया। UPSC परीक्षा में भी जियो फिजिक्स में उन्हें पहला स्थान मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad

गुंजन का परिवार और प्रेरणा
गुंजन के पिता किसान हैं और उनकी माता गृहणी हैं। अपने साधारण परिवार से जुड़ी गुंजन ने यह सफलता अपने कड़ी मेहनत और समर्पण से प्राप्त की है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है, और पूरा क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है। गुंजन बिष्ट की यह सफलता प्रदेश और देश के लिए एक प्रेरणा बन गई है, जो यह साबित करती है कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

परिवार, समाज और देश के लिए गर्व का कारण बनीं गुंजन बिष्ट
उत्तराखण्ड की बेटियां न केवल अपने परिवार बल्कि समाज और देश के लिए भी मिसाल पेश कर रही हैं। वे अपनी मेहनत, प्रतिभा और संकल्प से न केवल व्यक्तिगत सफलता हासिल कर रही हैं, बल्कि बेटा और बेटी में असमानता के भेद को भी कम कर रही हैं। इन बेटियों की सफलता न केवल उनके परिजनों का गौरव बढ़ाती है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत भी बनती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top