Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की युवा सनसनी पारितोष राणा का उत्तराखण्ड अंडर-14 टीम में चयन

Ad

हल्द्वानी: इंतजार खत्म हुआ, क्रिकेट के मैदान कमाल करने वाली युवा सनसनी पारितोष राणा राज्य की अंडर-14 क्रिकेट टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। पारितोष के चयन का इंतजार हर किसी को था, हल्द्वानी क्रिकेटर्स क्लब से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले इस बल्लेबाज ने छोटी सी उम्र में अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को प्रभावित किया। पिछले 2018/2019 सीजन में पारितोश के बल्ले से हजार से ज्यादा रन निकले। देहरादून में उन्होंने जूनियर लेवल क्रिकेट में दोहरा शतक भी जड़ा। शायद ही कोई टूर्नामेंट में जहां से इस खिलाड़ी के बल्ले से रन बरसे नहीं होंगे।

पारितोष के चयन के बाद कोच महेंद्र सिंह बिष्ट से खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पारितोष एक न्यूरल खिलाड़ी है। वह मैदान पर केवल सुधार के लिए उतरता है। यही चीज उसे बाकि खिलाड़ियों से अलग करती है। वह अपने क्रिकेट करियर के स्टार्टिंग फेज़ पर है और यहां से वो अगर अपने खेल को इंजॉय करेगा तो आगें अच्छा करने के चांस बढ़ जाएंगे। पारी छोटी सी उम्र से मानसिक रूप से भी मजबूत है। क्रिकेट का स्तर अब बढ़ेगा तो उसे वहां उसके हिसाब से ही खेलना होगा। हमें पता है कि क्रिकेट में कितना कॉम्पिटिशन हैं। आपको अगर राज्य की टीम में बने रहना हैं तो मिले मौकों को भूनाना होगा। कोच महेंद्र सिंह बिष्ट ने अंडर-14 टीम में चयन हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top