Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में महेंद्र सिंह अधिकारी की मुहिम राशन भी और खाने का प्रबंध भी

Ad

हल्द्वानी: लॉकडाउन के चलते शहर में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा उन लोगों को हल्द्वानी काम के सिलसिले में पहुंचे हैं। काम बंद होने से आर्थिक संकट आ गया है। दो वक्त की रोटी कैसे नसीब हो ये चिंता उन्हें हमेशा रहती है। दूसरे की परेशानी को अपना कर्तव्य समझने वाले कई लोग, संस्थान और समाजसेवी नेक कार्य कर रहे हैं। शहर में लॉकडाउन के वजह से कोई भूखा ना सोए इसके लिए अलग तरीके से मुहिम चल रही है। कोई घर पर खाना खिला रहा है। कोई अनाज दे रहा है और कोई घर जाकर यह सभी व्यवस्था कर रहा है।

पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह अधिकारी ने नवाबी रोड स्थित रुद्राक्ष बैंकट हॉल में सुबह से ही गरीबों और बेसहारों के लिए खान-पान की व्यवस्था की। सुबह साढ़े आठ बजे से शुरु हुई इस सेवा में 500 से भी अधिक लोगों ने भर पेट खाना खाया। इसके अलावा उन्होंने राज्यमंत्री ( पत्नी रेनू अधिकारी) और बड़े भाई विरेंद्र सिंह अधिकारी के साथ अपने निवास पर सैकड़ो लोगों को राशन भी मुहैया कराया।

उन्होंने कहा कि ये वक्त इंसानियत का परिचय देने का है। एक दूसरे को इस वक्त सहयोग करने की जरूरत हैं। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं कि हमें इस काबिल बनाया है कि दूसरों की मदद कर सकें। देश महामारी से जूझ रहा है। घर पर रहकर और नियम का पालन कर एक दूसरे का सहयोग कर हम कोरोना वायरस को मात देने का माद्दा रखते हैं। बता दें कि कल देर शाम उन्हें बनभूलपुरा थानाध्यक्ष सुशील कुमार द्वारा करीब 100 लोग गौला नदी में काम करने वाले मजदूरो को खाने आवश्यकता होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने तुंरत मजदूरों तक खाना पहुंचाया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top