Nainital-Haldwani News

नैनीताल: 10 पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा सम्मान, आप भी करें SALUTE

Ad

हल्द्वानी: हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विभिन्न विभागों में कार्यरत लोगों को सम्मानित किया जाता है। इस बार नैनीताल पुलिस टीम के 10 कर्मियों को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सात लोगों को विशिष्ट कार्य और तीन को सेवा आधार पर यह सम्मान मिलेगा। अवार्ड कैटेगिरी में एसएसपी के पीआरओ समेत थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज का नाम भी शामिल है। कोरोना काल में पुलिसकर्मियों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर जनता की सेवा की। अपने परिवार से दूर रहकर वह वर्दी के फर्ज को निभाते रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

सुरक्षा के अलावा नैनीताल पुलिस ने लोगों को राशन पहुंचाने के काम भी किया जिससे की कोई भूखा ना रहे। जिले में फंसे हुए लोगों को उनके घर पहुंचाने का मिशन में भी जिले की पुलिस ने चलाया था। इस आधार पर चयन कर लिस्ट मुख्यालय भेजी गई थी।इसमें एसएसपी सुनील कुमार मीणा के पीआरओ प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील कुमार, मेडिकल चौकी इंचार्ज मनवर सिंह बिष्ट, मंगल पड़ाव चौकी इंचार्ज कैलाश सिंह नेगी, उपनिरीक्षक देवनाथ गोस्वामी के अलावा कोतवाल रामनगर रवि सैनी व कोतवाल मल्लीताल अशोक कुमार का नाम विशिष्ट कार्य वाली श्रेणी में शामिल है। वहीं, काठगोदाम इंटेलीजेंस शाखा में तैनात होशियार चंद्र, एसआइ विशेष श्रेणी दिनेश चंद्र पंत व कांस्टेबल भूपाल रावत को चयन सेवा आधार पर सराहनीय कामों के लिए किया गया है। लिस्ट के सामने आने के बाद सभी कर्मियों को सोशल मीडिया पर नैनीताल की जनता बधाई देकर सैल्यूट कर रही है। कोरोना काल में पुलिस की कार्यशैली ने लोगों को भरोसा दिया है कि इस मुश्किल घड़ी में वह जनता के साथ हैं।

बता दें कि उत्तराखंड के 123 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को इस बार स्वतंत्रता दिवस पर विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार देर शाम पदक पाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची जारी कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top