Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी खबर: नहर में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत

Ad

हल्द्वानीः शहर में बच्चों की डूबने से मौत की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। गर्मी के बाद यह घटनाये और भी बढ़ जाती हैं। इस कारण प्रशासन पर लगातार दबाव देखा जाता है। शुक्रवार को भी कुछ ऐसी ही खबर सामने आई। शुक्रवार की शाम के समय एक परिवार में तब कोहराम मच गया, जब उनके एकलौते बेटे की मौत की खबर सामने आई। यह बच्चा मात्र 10 साल का ही था।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी में शाम कॉलटैक्स स्थित स्थान में एक 10 साल का बच्चा नहर में नहाने गया था अचानक पानी का तेज बहाव आने से बच्चे का नियंत्रण बिगड़ गया और बच्चा पानी में बहने लगा। शोर मचने पर लोग बच्चे के पीछे भागे पर नहर कवर होने के कारण बच्चे को नहीं निकाल पाये। और बच्चा बहता हुआ तीन किलोमीटर दूर पनचक्की चौराहे पर निकाला गया। बच्चे को तुरंत बेस अस्पताल ले जाया गया जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। बच्चे की मौत की पुष्टि के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। काठगोदाम थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि बच्चा गायत्री नगर का रहने वाला है। बच्चे का नाम रवि है। रवि के पिता भगवान दास मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते है। रवि भगवान दास का एकलौता बेटा था। रवि निर्मला कांवेंट स्कूल में कक्षा 3 में पड़ता था। रवि की एक बड़ी बहन भी है। रवि के नहर में बहने के तुरंत बाद सिचाई विभाग से सम्पर्क करके पानी बदं करवा दिया गया था। पर तब तक बहुत देर हो गई थी और रवि पानी के बहाव में बह चुका था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top