Nainital-Haldwani News

हल्द्वानीः दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने अस्पताल में दिया बच्चे को जन्म

Ad

हल्द्वानीः सुशीला तिवारी अस्पताल से ऐक ऐसा मामाला सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। 12 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है।

बता दे कि दिनेशपुर निवासी किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले 60 साल के बुजुर्ग ने घर में उसे अकेला देखकर दुष्कर्म किया था। आरोपी इस समय सजा काट रहा है। बुधवार को किशोरी की तबियत अचानक बिगड़ने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टर ऑपरेशन के बारे में विचार किया। इसके बाद बृहस्पतिवार को सामान्य प्रसव किया गया और उसने बेटे को जन्म दिया।

पीड़िता की मदद एक सामाजिक संगठन कर रहा है। वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा का कहना है कि बच्चा एकदम स्वस्थ हैं। पुलिस का कहना है कि वन स्टॉप के जरिए मामले की कानूनी कार्रवाई चल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top