Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी न्यूज़: जिले में 5 दरोगा सहित 13 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित

Ad

काशीपुर में लॉकडाउन बढ़ा, रामनगर पुलिस ने सील किया बॉर्डर

नैनीताल जिले में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हल्द्वानी में कई सरकारी कार्यालय में कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इसके बाद से उन्हें कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके साथ ही अब कई पुलिसकर्मी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। जो कोरोना वॉरियर्स आम जनता को वायरस से बचा रहे थे अब उन्हें भी अपने आप को इससे बचना भी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नैनीताल जिले में 5 दरोगा,सहित 6 कॉन्स्टेबल और एक हेड कांस्टेबल और एक नाई कोरोना की चपेट में आया है। इस मामले में एसएसपी सुनील कुमार मीणा का कहना है कि सभी का उपचार चल रहा है और इनके संपर्क में आए पुलिसकर्मियों को क्वॉरेंटाइन किया गया है। इसके साथ ही साथ ही सभी फील्ड स्टाफ और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए है की पूरी तरह एहतियात बरतते हुए ड्यूटी करें।

एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर मास्क लगाएं और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें और जल्द सभी पुलिसकर्मी स्वस्थ होकर फिर से लोगों के बीच में सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे। गौरतलब है कि नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली में 3 दरोगा पॉजिटिव आ चुके हैं। इसी तरह हल्द्वानी और नैनीताल में भी पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने के मामले सामने आए हैं जिसके बाद से एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top