Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में 14 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं, इन इलाकों में पूरी तरह से बंद है एंट्री

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस के मामलों के बढ़ने के साथ राज्य में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ रही है। उत्तराखंड में अब तक 52 कंटेनमेंट जोन चुके हैं। देहरादून जिले में 27, हरिद्वार में 6, नैनीताल 18 और पौड़ी में एक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बात नैनीताल जिले की करें तो हल्द्वानी में 14 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। इन इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया है और किसी को एंट्री नहीं मिलेगी। इसके अलावा सभी लोगों के सैंपल लिए जाएंगे ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके। प्रशासन ने सभी से अपील की है कि वह घरों के अंदर ही रहे। वहीं राज्य का रिकवरी रेट कुछ दिनों में 95 प्रतिशत से गिरकर 89.66 प्रतिशत हो गया है।

रविवार को उत्तराखंड में 1333 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के आंकड़े 108812 हो गए हैं जिसमें से 97887 मरीजों ने कोरोना वायरस को हराया है। 243 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसके अलावा रविवार को 8 मरीजों की मौत भी हुई है और कुल मौत का आंकड़ा 1760 हो गया है। राज्य में 7323 केस एक्टिव हैं।

यह भी पढ़ें: रविवार को 8 मरीजों ने उत्तराखंड में तोड़ा दम

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top