Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में चल रही इस बड़ी गड़बड़ी का रेनू अधिकारी ने किया भंडाफोड़

Ad

हल्द्वानीः केएमवीएन उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रेनू अधिकारी ने आरोप लगाया है कि कुमाऊं मंडल विकास निगम के शीशमहल स्थित फैक्ट्री में रखा स्क्रैप मनमाने तरीके से बेचा है। उन्होंने इस मामले में एमडी से जांच करने को कहा है।

बता दें कि केएमवीएन की शीशमहल में एक फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री में भारी मात्रा में स्क्रैप रखा हुआ था। रेनू अधिकारी का कहना है कि कुछ समय पहले इस स्क्रैप का आकलन किया गया था। और उसकी लागत 32 लाख आंकी गई थी। केएमवीएन बोर्ड बैठक में भी स्क्रैप की लागत के संबंध में एमडी ने संबंधित राशि होने का जिक्र किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कर्मियों ने स्क्रैप को केवल आठ लाख पचास हजार में बेच डाला है। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई थी।

रेनू अधिकारी इस मामले के बारे में काफी समय से पता करने में जुटी थी। इस संबंध में केएमवीएन अध्यक्ष रोहित मीणा से बात कर मामले की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट को सीएम के संज्ञान में भी लाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी केएमवीएन की छवि खराब करने में लगे हैं। वहीं इस मामले में एमडी रोहित मीणा से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन अभी उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top