Nainital-Haldwani News

वैंडी स्कूल के नाम बड़ी कामयाबी,नेशनल किक बॉक्सिंग टूर्नामेंट में खेलेंगे 8 खिलाड़ी

Ad

हल्द्वानी: खेल के मैदान पर एक बार फिर गौलापार स्थित वैंडी सीनियर सेकेडरी स्कूल के छात्रों ने अपना परचम लहराया। हल्द्वानी में 24 और 25 अगस्त को वॉरियर्स मार्शल ऑर्ट्स एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के अंतर्गत दो दिवसीय राज्य किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में वैंडी के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी छाप छोड़ी।

ADVERTISEMENTS Ad
vendy senior seconday school

स्कूल के विशाल गोस्वामी, विनित बोरा, हिमांशु नौला, नितेश धनिक ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं गोपाल गौनिया, हिमानी रावत, खुशी पचवारी, मयंक आर्या ने रजत पदक हासिल कर स्कूल का मान बढ़ाया। खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी अपनी जगह बनाई है। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक विकल बवाड़ी, प्रधानाचार्य भावना बवाड़ी, एचओडी विरेंद्र रावत, कोच सौरभ सनवाल ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top