Nainital-Haldwani News

हल्द्वानीः AC बस के ड्राइवर ने पी शराब, फिर यात्रियों के साथ ही कर डाली गाली गलौज

Ad

हल्द्वानीः शहर के रोडवेज बस चालकों की बीते कुछ समय से बदसलूकी और शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले बढ़ते ही जा रहें हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जहां चालक के शराब पीने से यात्रियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बता दें कि हल्द्वानी से दिल्ली जा रही एक रोडवेज की एसी बस के चालक ने नशे में यात्रियों के साथ पहले बदसलूकी की और फिर गाली गलौज में उतर आया। इसके बाद वह बस छोड़कर वहां से भाग गया। जब यात्रियों ने इसकी शिकायत की तो उन्हें दूसरी वॉल्वो बस से दिल्ली पहुंचाया गया।

बता दें कि रविवार रात करीब 8 बजे परिवहन निगम काठगोदाम डिपो की एक एसी बस हल्द्वानी से दिल्ली के लिए निकली। बस में कुल 30 यात्री सवार थे। इसके बाद करीब 12 बजे बस चालक ने गजरौला के बीकानेर ढ़ाबे में खाने के लिए बस रोक दी। चालक ने खाना के साथ वहां शराब पी ली। शराब के नशे में धुत्त चालक वहां हंगामा करने लग गया। और यात्रियों के साथ भी गाली गलौज करने लग गया। यह देख परिचालक औऱ ढाबे के मालिक ने इसकी सूचना निगम अफसरों को दे दी। सूचना मिलते ही आरएम यशपाल सिंह ने अनुबंधित कंपनी की दोनों एसी बसों की सेवाओं को बंद करा दिया है।

max face clinic haldwani

इसके बाद चालक की इस हरकत से परेशान यात्रियों को करीब 3 बजे हल्द्वानी से आ रही एक वॉल्वो बस में बैठा कर दिल्ली भेज दिया गया। बस में युवाओं के साथ कुछ परिवार भी सवार थे। यात्रियों का कहना है कि बस चालकों की लापरवाही को देखते हुए रोडवेज प्रशासन को ऐसे चालकों के खिलाफ कड़े कदम उठाने चाहिए।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के मैदान से खुशखबरी, हल्द्वानी के आर्यन जुयाल ने बनाई टीम इंडिया में जगह

यह भी पढ़ें:उत्तराखण्ड में एक और हादसा, लोगों के लिए राहत सामग्री ले जा रहा हैलीकॉप्टर क्रैश

यह भी पढ़ें उत्तराखंडः ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी युगल, युवती की हुई मौत, युवक घायल

यह भी पढ़ें:प्रेमी के साथ घर के सामान लेकर भागी तीन बच्चों की मां, पति को ऐसे दिया चकमा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top