Nainital-Haldwani News

Video: मुखानी चौराहे में अधूरा काम बना जानलेवा,कौन लेगा जिम्मेदारी !

Ad

हल्द्वानी: जनता की सहूलियत और कानून के नाम पर शहर का प्रशासन सख्त कार्रवाई करता है। जनता द्वारा सहयोग भी किया जाता है। विकास के लिए किया काम जानलेवा शक्ल ले लेगा ये कभी किसी ने सोच नहीं था। मुखानी चौराहे कालाढूंगी में जाम की समस्या किसी से छिपी नहीं हैं। पिछले साल कोर्ट के आदेश के बाद मुख्य मार्ग से अतिक्रमण को हटाया गया। सड़क का चौड़ीकरण किया गया लेकिन अधूरे ढंग से।

https://www.facebook.com/onlinehaldwanilive/videos/532563644042069/

मुखानी रेड लाइट के निकट रोड की साइड वाला एरिया कच्चा है, जिसकी मरम्मत नहीं हुई है। मुख्य मार्ग पर ही एक लोहे का एंगिल निकला हुआ है और उसे पास में ही यूनिपोल है। सड़क चौड़ीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया है और यूनिपोल नगर निगम के अतर्गत आता है।

मुख्य मार्ग पर ही एक लोहे का एंगिल सड़क में चलते लोगों को काफी परेशान करता है। कई दिनों से हादसा होने का डर था जो बुधवार सुबह हो गया। सड़क पर चल रही एक महिला उससे टकरा गई। इसी दौरान उसका सिर पास में लगे यूनिपोल से भी टकरा गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घायल महिला रेखा आर्या को पास के निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। बताया जा रहा है महिला के सिर पर टांके आए हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो इस बारे में जब भी कई बार निगम और PWD कर्मचारियों को बताया गया है लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top