Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी कोतवाली मामला: सौतेले बेटे को यौन संबंध के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

Ad

हल्द्वानी: शहर में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। सौतेली मां पर अपने 14 साल के बेटे को यौन संबंधों बनाने के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। मामला हल्द्वानी कोतवाली पहुंच गया है। महिला के पति ने पुलिस को पूरी जानकारी दी और केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार भोटिया पड़ाव क्षेत्र निवासी व्यक्ति की पहली पत्नी का निधन हो गया है। उसका एक 14 साल बेटा है। पुलिस ने जानकारी दी कि 6 महीने पहले उसने दूसरी शादी की। महिला की भी यह दूसरी शादी है। दोनों के बीच मनमटाव रहता है। कुछ वक्त पहले दूसरी पत्नी ने पति पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं और महिला हेल्प लाइन में लिखित शिकायत दी है। इसके बाद वह मायके चले गई है।

सौतेली मां के जाने के बाद से बेटा गुमसुम रहने लगा। पिता के पूछने पर उसने पूरी जानकारी दी। इसके बाद पिता कोतवाली पहुंचा और महिला पर बेटे को शारिरिक संबंधों के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला के खिलाफ 323, 504 जेजे एक्ट और पॉस्कों एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top