Nainital-Haldwani News

IPL खेलने वाले नैनीताल जिले के पहले खिलाड़ी बनें अनुज रावत, डेब्यू में मिला खास अवॉर्ड

Ad

हल्द्वानी: रविवार का दिन नैनीताल जिले के खास रहा। आईपीएल के 14 साल के इतिहास में पहली बार नैनीताल जिले के युवा को मुकाबला खेलने का अवसर मिला। रामनगर निवासी अनुज रावत ने राजस्थान रॉयल्स के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डेब्यू किया। उन्होंने इसके लिए 20 मुकाबलों का इंतजार किया। अनुज रावत की टीम ने 55 रनों से जीत हासिल की। अनुज रावत को भले ही बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने फिल्डिंग में योगदान दिया। उन्होंने राजस्थान के लिए करो या मरो मुकाबले में 3 कैच लपके। उन्होंने जोनी बेयरस्टो, मोहम्मद नबी और अब्दुल समद का कैच लपका। इसके लिए उन्हें खास वीवो परफेक्ट कैच ऑफ द मैच अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

अनुज रावत के डेब्यू पर पूरे जिले में खुशी का माहौल रहा। सोशल मीडिया पर सैकड़ों लोगों ने अनुज रावत को बधाई दी। उनके शहर रामनगर में भी लोगों ने उन्हें करियर के लिए शुभकामनाएं दी। रामनगर स्पोर्ट्स एकडेमी के कोच सतीश पोखरियाल, मोहम्मद इकरार और हिमांशु चौहान ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि 21 वर्षीय अनुज रावत अपनी काबिलियत के दम पर दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का हिस्सा बने हैं। उत्तराखंड के केवल 4-5 खिलाड़ी जो आईपीएल का हिस्सा हैं और अनुज नैनीताल जिले के पहले खिलाड़ी हैं… ये गर्व की बात है। उम्मीद है कि अनुज रावत को जब बल्लेबाजी का मौका मिलेगा तो वह अपनी काबिलियत को साबित करेंगे। राजस्थान की जीत के बाद अनुज रावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर टीम मैनेजमेंट का मौका देने के लिए धन्यवाद किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top