Nainital-Haldwani News

यात्रियों की भीड़ और परेशानी को देखते हुए हल्द्वानी से चलाई गई ये 8 बसें

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस से पूरी दुनिया परेशान है। इस वायरस को हराने के लिए लोगों को घरों के अंदर रहने को कहा जा रहा है। लॉक डाउन के होने के बाद से राज्य से बाहर नौकरी करने गए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जनता CURFEW के दिन उत्तराखंड परिवहन निगम ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 31 मार्च तक सरकार के आदेश पर परिवहन सेवा को बंद कर दिया है। इसके बाद अन्य राज्यों में उत्तराखंड के लोग फंस गए। कई लोग वहां से हल्द्वानी पहुंचे लेकिन उन्हें बस नहीं मिली।

लोगों की भीड़ को देखते हुए नगर मजिस्ट्रेट ने हल्द्वानी के सहायक महाप्रबंधक को तुरंत यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए कहा। सहायक महाप्रबंधक ने आठ बसों की व्यवस्था कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई और यात्रियों को रवाना किया। दो बसें पिथौरागढ़, दो बागेश्वर, एक गंगोलीहाट, एक रानीखेत, एक अल्मोड़ा और एक टनकपुर के चलाई गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top