Nainital-Haldwani News

नशे के खिलाफ अभियान को फिर मिली कामयाबी, हल्द्वानी में महिला तस्कर गिरफ्तार

Ad

max face clinic haldwani

हल्द्वानी: नशे के खिलाफ चल रहे नैनीताल पुलिस के अभियान को रोजाना कामयाबी मिल रही है। एक बार फिर बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के सौदागरों के मसूबों में पानी फेर दिया। बनभूलपुरा पुलिस ने 13.5 ग्राम स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। तस्कीरों में एक महिला और एक पुरुष है। तस्कर बरेली से स्मैक लाते थे और हल्द्वानी में ऊंचे दामों में बेचते थे।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार देर रात बनभूलपुरा पुलिस को सूचना मिली कि एक स्मैक तस्कर जलाल शाह बाबा स्मैक बेचने की फिराक में हैं। खबर मिलते ही थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने आरोपी युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। तस्कर की पहचान फैसल पुत्र मस्तान निवासी वेस्टंगज किदवईनगर के रूप में हुी है। वह 28 साल का है। इस दौरान चैकिंग में उसके पास से 7.9 ग्राम स्मैक मिली और बैग में अन्य सामान बरामद किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह बहेेड़ी से सस्ते दामों में स्मैक खरीदकर हल्द्वानी में ऊंचे दामों में बेचता है। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया।

इसके अलावा पुलिस ने एक महिला तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान शहनाज पत्नी स्व. इरफन निवासी जवाहरनगर रूप में हुई है। उसने अपनी उम्र 34 बताई। पुलिस ने शहनाज के पास से 5.6 ग्राम स्मैक बरामद की है। अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। नशे के खिलाफ अभियान के बारे में बनभूलपुरा थानाध्यक्ष सुशील कुमार का कहना है कि पूरे शहर की पुलिस कई संदिग्धों पर नजर रखे हुए है। नशे को जिले से उखाड़ कर फेंकना है और हमारी पूरी टीम ऐसा करने में सक्षम है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top