Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के डॉ. बीसी कर्नाटक राज्य के सर्वश्रेष्ठ मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी

Ad

हल्द्वानी: पुरानी आईटीआई गौजाजाली निवासी डॉक्टर बीसी कर्नाटक को प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी का पुरस्कार मिला है। मौजूदा वक्त में वह हरिद्वार में तैनात मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्हें यह सम्मान शनिवार को पशु चिकित्सा दिवस के मौके पर पंत नगर विश्वविद्यालय के द्वारा दिया गया। विश्वविद्यालय में संपन्न हुए कार्यक्रम के दौरान वीसी डॉक्टर तेज प्रताप सिंह और डायरेक्टर डॉक्टर केके जोशी ने उन्हें यह पुरस्कार दिया। हल्द्वानी पुरानी आईटीआई गौजाजाली निवासी डॉक्टर बीसी कर्नाटक 2010 से 2014 तक नैनीताल में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात थे। इसके बाद उनका ट्रांसफर नैनीताल से उत्तरकाशी हो गया था। इस सम्मान ने पूरे राज्य में हल्द्वानी शहर का नाम रोशन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top