Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में ये क्या हो रहा है, बाइकसवार मनचलों ने नर्स के साथ की छेड़खानी

Ad

हल्द्वानी में ये क्या हो रहा है, बाइकसवार मनचलों ने नर्स के साथ की छेड़खानी

हल्द्वानीः शहर में छेड़छाड़ के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बढ़ते छेड़कानी के मामले के चलते महिलाओं का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसा ही एक मामला शहर की आईटीआई रोड से सामने आया है। जहां आईटीआई रोड पर पति के साथ जा रही नर्स के साथ सोमवार रात बाइक सवार मनचलों ने छेड़खानी कर दी। मामले के बाद पीड़िता ने घटना से मेडिकल चौकी पुलिस को अवगत कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंडवासियों को अब 1 रुपये में पानी का कनेक्शन देगी सरकार

बता दें कि रामपर रोड मानपुर पश्चिम क्षेत्र निवासी नर्स एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत हैं। सोमवार रात वह अपने पति के साथ किसी को छोड़ने गई थीं। लौटते समय आईटीआई रोड पर बाइक सवार मनचलों ने उनके साथ छेड़खानी की। शोर मचाने पर बाइक सवार मौके से भाग निकले। इस मामले में महिला के पति ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस मनचलों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मेडिकल चौकी प्रभारी मनवर सिंह का कहना है पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही है, ताकि मनचलों की शिनाख्त कर उन्हें पकड़ा जा सके।

कोरोना को हराकर उत्तराखंड के इन दो जिलों ने पेश की मिसाल,देशभर में हो रही है चर्चा

ADVERTISEMENTS Ad
To Top