Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी लाइवः भारी बर्फबारी में छह घंटे फंसा रहा एंबुलेंस में रखा शव

Ad

नैनीतालः पहाड़ो में पड़ रही बर्फबारी से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को बर्फबारी के वजह से सैकड़ों वाहन सड़कों में फंस गए। इसी बीच शव को लेकर धारी के सलियाकोट जा रही एक एंबुलेंस भी धानाचूली में फंस गई। करीब छह घंटे तक एंबुलेंस खड़ी रही। लोनिवि के बर्फ हटाने के बाद शाम करीब छह बजे एबुलेंस निकल सकी।

बता दें कि भारी बर्फबारी के चलते बुधवार सुबह करीब आठ बजे बाद धानाचूली-ओखलकांडा, धानाचूली-पहाड़पानी, धानाचूली-मोतियापथर मार्ग पर वाहनों का संचालन ठप हो गया। इन तीनों मार्ग पर 100 से ज्यादा गाड़ियां फंस गई। पहाड़पानी-धानाचूली मार्ग बंद होने से पिथौरागढ़, धारचूला, लोहाघाट और लमगड़ा के तमाम यात्री पैदल चलकर धानाचूली बाजार पहुंचे। सुबह करीब दस बजे बाद हल्द्वानी से एक बुजुर्ग का शव लेकर धारी के सलियाकोट जा रही एंबुलेंस भी धानाचूली में फंस गई। शाम छह बजे बाद मार्ग से बर्फ हटने पर एंबुलेंस गंतव्य को रवाना हो सकी।

लोक निर्माण विभाग के ईई एबी कांडपाल ने बताया कि देर शाम धानाचूली-ओखलकांडा, धानाचूली-पहाड़पानी, धानाचूली-मोतियापथर मार्ग सुबह करीब आठ बजे से बंद हो गए थे। इन्हें देर शाम करीब छह बजे खोल दिया गया। पहाड़ों में बुधवार तड़के से शुरू हुई बर्फबारी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जहां एक और पर्यटकों ने बर्फबारी का लुत्फ उठाया वहीं उनको भारी बर्फबारी के वजह से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं स्थानीय लोगों को भी बर्फबारी के वजह से कई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

ps-amar ujala

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top