Nainital-Haldwani News

होम क्वारंटाइन का नियम तोड़ा, हल्द्वानी में एक के खिलाफ FIR दर्ज

Ad

होम क्वारंटाइन का नियम तोड़ा, हल्द्वानी में एक के खिलाफ FIR दर्ज

नैनीताल जिले में विभिन्न बाहरी राज्यों/जनपदों से आ रहे प्रवासियों को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कोविड-19 को फैलने से रोकने हेतु स्वास्थ्य विभाग के परामर्श अनुसार संस्थागत क्वारंटाइन/होम क्वारंटाइन अनिवार्य किया हुआ है। इसके बाद भी कुछ लोग इस नियम का उल्लंघन कर रहे हैं और अन्य लोगों की जिंदगी को भी खतरे में डाल रहे हैं। ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस का एक्शन मोड ऑन है।

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार 23 मई 2020 को थाना मुखानी क्षेत्र अंतर्गत होम क्वारंटाइन किए गए लोगों का थाना मुखानी पुलिस द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एक व्यक्ति अपने घर में होम क्वारंटाइन नहीं पाया गया जिससे द्वारा स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार/जिला प्रशासन द्वारा निर्गत गाइडलाइंस का पालन नहीं किया गया जिस सम्बन्ध में अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना मुखानी में एफ.आई.आर. नंबर-104/2020, धारा-188, 269, 270 आई.पी.सी. व 51 (बी) आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

नैनीताल जिले में शनिवार को 57 मामले सामने आए हैं। जिले में कुछ मामलों की संख्या अब 85 हो गई है। वहीं उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 250 के पार पहुंच गया है। नैनीताल के बाद 63 मामले देहरादून जिले में सामने आए हैं। उत्तराखंड में प्रवासियों के आगमन के साथ कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top