Nainital-Haldwani News

हल्द्वानीः बारात आने में कुछ ही घंटे थे बाकी,नाबालिक बेटी ने इस तरह रुकवाई शादी

Ad

हल्द्वानीः बारात आने में कुछ ही घंटे थे बाकी,नाबालिक बेटी ने इस तरह रुकवाई शादी

हल्द्वानीः आज भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां बाल विवाह करवाएं जाते हैं। लड़कियों की मरजी को अनदेखा कर परिवारवाले जबरन उनका विवाह करवाते हैं। लेकिन हल्दुचौड़ दीना गांव की रहने वाली एक नाबालिग ने बहादुरी दिखाते हुए पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर सूचना देकर अपनी शादी रुकवा दी। परिवारवालों ने नाबालिग की शादी की पूरी तैयारियां भी कर ली थी। बारात बुधवार दोपहर को आनी थी, लेकिन उससे पहले पुलिस ने नाबालिग के घर पहुंचकर शादी रुकवा दी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि दीना गांव निवासी नबालिग लड़की ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर कॉल कर पुलिस को बताया कि परिवारवाले उसकी शादी जबरदस्ती उसकी मर्जी के खिलाफ किसी युवक से करा रहे हैं इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी को रुकवा दिया। वहीं पुलिस ने लड़के के परिवार वालों को भी बारात न लाने की हिदायत दी। लड़की का परिवार एक किराए के मकान में रहता है। लड़की के परिवारवालों ने ऊधम सिंह नगर दिनेशपुर निवासी युवक से लड़की की शादी तय की थी। लड़की की हल्दी व मेहंदी की रस्म भी पूरी हो चुकी थी। पुलिस ने परिवारवालों से कहा कि जब तक लड़की बालिग न हो जाए तब तक उसकी शादी ना की जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top