Nainital-Haldwani News

BJP प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ हो कानूनी कार्यवाही, नियमों का मजाक बनाकर रखा है: कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बलुटिया

Ad

BJP प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ हो कानूनी कार्यवाही, नियमों का मजाक बनाकर रखा है

कोरोना काल में भी उत्तराखंड की राजनीति गर्म है। कुछ दिन पहले तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगतर और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शब्दों के जरिए एक दूसरे पर प्रहार कर रहे थे। वहीं कोरोना काल में कांग्रेस ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध किया तो उनके खिलाफ लॉकडाउन के नियम तोड़ने के तहत एक्शन लिया गया। हल्द्वानी में तो केस भी दर्ज किया गया लेकिन भाजपा के नेता पूरे राज्य में घूम रहे हैं और कोरोना वायरस को न्योता दे रहे हैं। यह कहना है कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया का। उन्होंने कहा कि क्या नियम और कानून केवल कांग्रेस के लिए है? क्या सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार के नेताओं के लिए यह लागू नहीं होते हैं? उन्होंने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया अपनी मांग को लेकर हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और अन्य भाजपा के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत पूरे प्रदेश में इधर-उधर घूम रहे हैं और नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। लिहाजा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने हाल ही में कांग्रेसियों पर मुकदमे दर्ज करने के मामले पर भी बात रखी और कहा कि क्या सत्ता पर काबिज भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं के लिए नियम कानून अलग हैं……….. नियमों का पालन नहीं हुआ और तभी कोरोना वायरस राज्य के कोने-कोने में फैल रहा है। उन्होंने ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top