Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: प्रवासियों के लिए गाइडलाइन जारी, पोर्टल पर विवरण और क्वारंटाइन जरूरी

हल्द्वानी: कोरोना वायरस से बचाव हेतु नैनीताल जिले में क्वारंटाइन नियम लागू कर दिया गया है। कोविड-19 दिशा निर्देशों के अनुसार जनपद में आने वाले सभी प्रवासियों को होम क्वारंटाइन पूरा करना आवश्यक है। मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी ने बताया है कि अब प्रवासी अपने लौटने की जानकारी प्रशासन को देनी होगी। उनके लिए ऑनलाइन बनाया गया है जिसे भरते ही उनके नाम,पता, फोन नम्बर जैसी जानकारी प्रशासन को मिल जायेगी। इसके लिए प्रवासियों को www.tinyurl.com/welcome2ntl पर अपना विवरण देना होगा।

विवरण प्राप्त होते ही शहरी क्षेत्रों में सीआरटी और ग्रामीण क्षेत्रो में बीआरटी टीमों द्वारा प्रवासियों से सम्पर्क किया जायेगा। इन टीमों द्वारा प्रवासियों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया जायेगा और उनका कोविड टेस्ट भी कराया जायेगा। कोविड टेस्ट रिर्पोट निगेटिव आते ही प्रवासियों के होम क्वारंटाइन की अवधि स्वतः ही समाप्त हो जायेगी। इन फार्म को भरने से नैनीताल प्रशासन और बेहतर तरीके से सेवाएं आप तक पहुंचा सकेगा। सीडीओ ने प्रवासियों से कहा है कि संक्रमण के इस दौर में वाछिच सूचनाये ऑनलाइन उपलब्ध कराकर प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को सहयोग करे।

देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप बरकरार है. पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के दो लाख 59 हजार 170 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं कुल 1761 लोगों की मौत हो गई, जो एक दिन में सबसे ज्यादा हैं. देश में अब एक्टिव केस की कुल संख्या बढ़कर 20 लाख 31 हजार 977 हो गई है

To Top