Nainital-Haldwani News

क्वारंटाइन सेंटर में लैब अटेंडेंट की मौत, नैनीताल जिले के रामनगर का मामला

Ad

कारंटाइन सेंटर में लैब अटेंडेंट की मौत, नैनीताल जिले के रामनगर का मामला

हल्द्वानी: रामनगर में क्वारंटाइन किए गए एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान 52 वर्षीय रमेश चंद्र निवासी बेड़ा झाल रामनगर के रूप में हुई है जो संयुक्त चिकित्सालय में लैब अटेंडेंट के पद पर कार्यरत था। 23 जुलाई को पीरुमदारा निवासी एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उसके बाद संयुक्त चिकित्सालय में तैनात एक डॉक्टर और उनके सहयोगियों को क्वारंटाइन किया था और इसमें मृतक रमेश भी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि बीती शाम तक रमेश चंद्र सामान्य थे और क्वारंटाइन सेंटर में रात उन्होंने खाना भी खाया। सुबह जब टीम उनके लिए नाश्ता लेकर पहुंची तो रमेश चंद्र बिस्तर पर अर्ध मूर्छित हालत में पड़े हैं। टीम ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ प्रशांत कौशिक को दी। सूचना मिलते ही रमेश चंद्र को तुरंत रामनगर चिकित्सालय लाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज गैरोला, रामनगर कोतवाल रवि कुमार सैनी चिकित्सालय पहुंचे। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर इस मामले में कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि रमेश चंद्र विगत समय से मिर्गी का मरीज था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top