Breaking News

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में कोरोना पॉजिटिव की मौत

Ad

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई है। महिला की उम्र 37 वर्ष थी और उसका गुर्दे की परेशानी थी और एक वर्ष से महिला की डायलिसिस चल रही थी। तीन दिन के भीतर एसटीएच में कोरोना से यह तीसरी मौत है।

ADVERTISEMENTS Ad

37 वर्षीय महिला हल्द्वानी रहने वाली थी और उसे चार दिन पहले एसटीएच में भर्ती कराया गया था जब महिला को तेज़ बुख़ार आ रहा था। महिला की कोरोना जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि महिला के दोनों गुर्दे खराब थे और उसकी हालत काफी नाजुक थी।

उसकी पिछले एक वर्ष से डायलिसिस भी चल रही थी। सोमवार शाम महिला की मौत हो गई। एसटीएच में कोविड पॉजिटिव 98 मरीज भर्ती हैं, इनमें चार मरीजों की हालत गंभीर है। दूसरी ओर एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि हल्द्वानी के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट के मालिक के परिजन और संपर्क में आए दस लोगों के सैंपल लिए गए। मुखानी रोड स्थित एक फिजीशियन का सैंपल लिया गया और उन्हें आइसोलेट कर दिया है। साथ ही नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल के दो डॉक्टर और तीन नर्स के सैंपल भी जांच को भेजे हैं। सभी की रिपोर्ट का अभी इंतज़ार हो रहा है फिलहाल सभी को आइसोलेट कर दिया हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top