Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: घर बैठे बन गए बुजुर्गों के आधार कार्ड, डीएम बंसल ने निकाला समस्या का हल

Ad

हल्द्वानी: जिले के डीएम सविन बंसल ने एक बार फिर बुजुर्गों के परेशानी को गंभीरता से लिया और उनका हल भी निकाला। बरेली रोड स्थित श्री आनन्द आश्रम द्वारा दुर्गा कॉलोनी बरेली रोड में संचालित किये जा रहे वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गो के आधार कार्ड बनाने हेतु डीएम नैनीताल सविन बंसल जानकारी मिली थी। उन्होंने तुंरत स्टाफ को आधार कार्ड बनाने की मशीन के साथ वृद्धाश्रम भेजकर आधार कार्ड बनवाये गए।

ADVERTISEMENTS Ad

संस्था अध्यक्ष कनक चंद ने बताया कि उनके आश्रम में बीमार व अस्वस्थ बुजुर्ग ही ज्यादा रहते हैं क्योंकि उनके यहां केवल गरीबों को ही पाला जाता है। बेघर होने के कारण वे लोग लगातार खाना व दवाई ना मिलने से कमजोर व अस्वस्थ हो जाते हैं, लिहाजा उनके इलाज में अस्पताल व दवाई आदि का खर्चा होता रहता हैं। इसलिए उनके आयुष्मान कार्ड बनाना जरूरी हो गया है आधार कार्ड ना होने के कारण स्वास्थ्य कार्ड भी नहीं बनाया जा सका था ।

डीएम बंसल के सम्मुख अध्यक्ष कनक चंद ने अपनी संस्था की इस समस्या को रखा तो डीएम ने वृद्धाश्रम में ही आधार कार्ड बनाने वाली मशीन भिजवा दी ताकि कोरोना महामारी संकट में बाहर जाकर बुजुर्गो को कठिनाई का सामना ना करना पड़े। और किसी भी संक्रमण से बचाव हो सके।

बुजुर्गो के आधार कार्ड अप्लाई लिए जा चुके है जिस पर कनक चंद ने डीएम का धन्यवाद व आभार व्यक्त हुए कहा कि डीएम जरूरतमंदों की सहायता हेतु सदा आगे आते रहे हैं। साथ ही ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर नैनीताल विकास शर्मा व आधार केंद्र संचालक नगरपालिका परिषद भवाली नीरज पढालनी का भी धन्यवाद किया ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top