Nainital-Haldwani News

शिक्षा प्रकोष्ट का हुआ गठन, वैंडी स्कूल के प्रबंधक विकल बवाड़ी बनें प्रदेश संयोजक

Ad

हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने यातायात प्रकोष्ट गठन के बाद आज शिक्षा व्यवसाय से जुड़े लोगों को संगठन से जोड़ने की मुहीम के तहत प्रदेश में शिक्षा प्रकोष्ट के गठन की मंजूरी दी। इसी क्रम में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने शिक्षा प्रकोष्ट का गठन करते हुए शिक्षा व्यवसाय से जुड़े विकल बवाड़ी (गौलापार) को प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश सह संयोजक के पद पर मदन महर (चम्पावत) व अभिषेक मित्तल (लामाचौड़) मनोनीत किया है। शिक्षा प्रकोष्ट के गठन पर निजी स्कूल संचालक बी डी भट्ट, चन्दन रैकवाल, नवीन पोखरिया, अनुराग पांडे, आदि ने स्वागत  किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मनोनीत प्रदेश संयोजक विकल बवाड़ी ने कहा की लॉक डाउन के दौरान पब्लिक स्कूल संचालक बड़े बुरे दौर से गुज़र रहे है।  एक ओर  अभिवावकों से शुल्क नहीं लिया जा रहा है, दूसरी ओर शिक्षकों, कर्मचारियों, बस ड्रायवरों, कंडक्टरों को वेतन देने में भारी दिक्क्त का सामना करना पड़ रहा है रहा है। स्कूल संचालकों की भी अपनी बहुत सारी समस्याएं है।  देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल राज्य का एक ऐसा संघटन है जो सबको साथ लेकर चलता है। हम प्रदेश नेतृत्त्व का आभार प्रकट करते है की उन्होंने शिक्षा प्रकोष्ट का गठन कर व्यापार मंडल से जोड़ा।  देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल  महामंत्री राजकुमार केसरवानी, आफ़ताब हुसैन, मुकेश बेलवाल, जगमोहन चिलवाल, विनोद गोयल, सरदार जगजीत सिंह, घनश्याम वर्मा, कमल मेहरा, अनिल खंडेलवाल, आदि ने मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी है।  

ADVERTISEMENTS Ad
To Top