Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड महिला वनडे टीम में हल्द्वानी की गीता ढेला का चयन

Ad

हल्द्वानी: क्रिकेट का मैदान एक बार फिर हल्द्वानी के लिए अच्छी खबर लेकर आया है। शहर के दो खिलाड़ियों का राज्य की वनडे टीम में चयन हुआ है। गीता ढेला और दिव्या बोहरा टीम में शामिल होने में कामयाब हुई हैं। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड ने चार मुकाबलों के लिए 15 खिलाड़ियों की सूची जारी की है। वनडे टीम की कमान प्रीति भंडारी को दी गई है। उपकप्तान राधा चंद को बनाया है।

गीता ढेला हल्द्वानी की नर सिंह क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग करती हैं। उनके पिता का नाम बालम सिंह ढेला और मां का नाम कमला देवी है। कोच सुंदर सिंह कपकोटी ने गीता के चयन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पिछले बार गीता ने कैंप किया था और इस बार वह टीम में जगह बनाने में कामयाब हुई है। उन्होंने कहा कि गीता के परिवार ने उसे सपोर्ट किया और तभी वो यहां तक पहुंच पाई है।

अभिभावक अपने बच्चों को सपोर्ट करेंगे तो नतीजे उनके पक्ष में जरूर होंगे। गीता के चयन से एकेडमी के सभी खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं। गीता काफी मेहनती है और हर वक्त अपनी गेंदबाजी में सुधार की कोशिश करती है। इस मौके पर पार्षद वार्ड 51 के मुकेश सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे और उन्होंने वनडे के लिए गीता को शुभकामनाएं दी। बता दें कि महिला वनडे टूर्नामेंट 18 फरवरी से शुरू हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top