Nainital-Haldwani News

नैनीताल: क्वारंटाइन सेंटर में युवती ने हाथ की नस काटी, मचा हड़कंप

Ad

नैनीताल: क्वांरटाइन सेंटर में युवती ने हाथ की नस काटी, मचा हड़कंप

नैनीताल: क्वारंटाइन सेंटर हर वक्त सुर्खियों में रहते हैं। कोरोना काल में क्वांरटाइन सेंटर कभी सांप मिलने की खबर सामने आई है तो कभी वहां रह रहे व्यक्ति की मौत की… कई बार क्वांरटाइन सेंटर में लोगों के लिए की जा रही व्यवस्था को लेकर खबरे सामने आती रहती हैं। इसके अलावा लोगों के द्वारा क्वारंटाइन सेंटर में नियम तोड़ने के मामले भी सामने आए हैं। एक नया मामला नैनीताल से सामने आ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

सूखाताल स्थित टीआरसी क्वारंटाइन सेंटर में 23 वर्षीय युवती ने कांच से अपनी हाथ की नस काट दी। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। आनन-फानन में डॉक्टरों की टीम उसे बीडी पांडे हॉस्पिटल लेकर आई। स्थानीय न्यूज पोर्टल नैनीताल टाइम्स के अनुसार युवती को प्राथमिक उपचार दिया गया और इसके बाद वापस क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया है। नस काटने के पीछे पारिवारिक कलह सामने आ रहा है। तीन दिन पहले ही युवती को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। इस हादसे के बाद युवती की काउंसिलिंग की जा रही है।

बता दें कि कोरोना वायरस के मामले नैनीताल जिले में भी लगातार बढ़ रहे हैं। जिले में अब तक 1232 मामले सामने आ चुके हैं।शनिवार को 95 तो वहीं रविवार को 33 कोरोना वायरस के मामले सामने आए थे। जिले में कोरोना वायरस के चलते 16 मरीजों की मौत हो गई है और यह आंकड़ा राज्य में दूसरे नंबर पर है। राज्य में कोरोना वायरस के चलते कुल मौत का आंकड़ा 86 है। कुल कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 7597 है, जिसमें से 4437 मरीज ठीक हो गए हैं। राज्य में 3032 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं भारत में कोरोना वायरस के आंकड़े रोजाना 50 हजार के हिसाब से बढ़ रहे हैं। देश में कोविड-19 के एक दिन में 52,972 मामले सामने आने के बाद सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 18 लाख के पार पहुंच गए जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी 11.86 लाख से ऊपर हो गई है। इससे महज एक दिन पहले ही देश में संक्रमण के मामलों ने 17 लाख का आंकड़ा पार किया था। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में कोविड-19 की जांच भी दो करोड़ का आंकड़ा पार गई है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top