Uttarakhand News

उत्तराखंड:क्वारंटाइन हुए लोगों पर प्रशासन की नजर, बाहर निकलने पर मिलेगा ALERT

Ad

उत्तराखंड में कोरोना वायरस से बचाव हेतु लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। पिछले तीन महीने में कई नियम लागू हुए हैं। बाहर से आने वालों के लिए अभी भी क्वारंटाइन का नियम लागू है लेकिन कुछ लोग इस नियम को हल्के में ले रहे हैं। कई जिलों में क्वारंटाइन नियम तोड़ रहे लोगों के खिलाफ केस दर्ज हो रहे हैं। अब नियमों को तोड़ने वाले पर नजर रखने की तैयारी देहरादून जिला प्रशासन कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

होम क्वांरटाइन हुए लोगों पर मोबाइल ट्रैकिंग के जरिए नजर रखी जाएगी। इस विषय को लेकर बीएसएनएल, वोडाफोन-आइडिया, एयरटेल एवं जियो कंपनी के टेलीकॉम प्रबंधकों के साथ बातचीत चल रही है। देहरादून डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि होम क्वारंटाइन हुए लोगों पर निगरानी रखने के लिए मोबाइल ट्रैकिंग तकनीक की योजना बनाई जा रही है। डीएम ने कहा कि मोबाइल नंबरों को ट्रैक करने के साथ ही होम क्वारंटीन लोगों के मोबाइलों की लिस्ट उन्हें रोज उपलब्ध कराई जाए।

क्वांरटाइन हुए लोगों पर 14 दिन तक नजर रखी जाएगी। उनके मोबाइल की गतिविधियों जानकारी प्रशासन को रोजाना तीन बार दी जाएगी। होम क्वारंटाइन हुआ कोई भी व्यक्ति घर से बाहर निकलेगा तो प्रशासन के पास अर्लट पहुंच जाएगा। जो लोग नियम तोड़ते पाए जाएंगे उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top