Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में गजब की बात,पढ़ाई के लिए युवती ने किया शादी से इनकार

Ad

नैनीताल जिले में गजब की बात,पढ़ाई के लिए युवती ने किया शादी से इनकार

हल्द्वानीः कोटाबाग से एक ऐसा मामला सामने आया हे जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। जहां एक स्नातक कर रही युवती को पढ़ाई करनी थी लेकिन परिवारवालों ने उसकी ये बात ना सुनकर उसकी शादी की तैयारियों में जुट गए। तो युवती शादी से तीन दिन पहले गायब हो गई। बेटी के अचानक गायब होेने से परिवार में हड़कंप मच गया। और परिवारवालों ने पुलिस को बटी की गुमशुदगी की तहरीर दी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि कोटाबाग ब्लॉक का ओखलढुंगा गांव की युवती की उसके घर वालों ने शादी तय कर दी। और शुक्रवार को बरात आनी थी। युवती ने परिवारवालों से पहले पढ़ाई पूरी करने की गुजारिश की। लेकिन जब परिवारवालों ने उसकी बात नहीं मानी तो शादी से तीन दिन पहले शादी का सामान खरीदने रामनगर गई युवती परिवारवालों को चकमा देकर वहां से गायब हो गई। और अपनी दोस्त के घर पहुंच गई। बेटी तके गायब होने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। और परिवारवाले बेटी की गुमशुदगी की तहरीर लेकर पुलिस के पास पहुंचे। इसके बाद पुलिस बेटी की तलाश में जुट गई और शुक्रवार को युवती को सर्विलांस की मदद से उसकी दोस्त के घर से बरामद कर लिया।

कोतवाली में युवती ने बताया कि वो पहले अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती है। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान का कहना है कि परिवारवालों के शादी के लिए मना करने के बाद युवती उनके साथ वापस चली गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top