Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में गजब हो गया,बरात लेकर लौट रहा दूल्हा चलती कार से गिरा

Ad

नैनीताल जिले में गजब हो गया,बरात लेकर लौट रहा दूल्हा चलती कार से गिरा

हल्द्वानीः नैनीताल जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। जहां कैंची धाम के पास चलती कार का दरवाजा खुलने से दूल्हा सड़क पर गिर गया। हादसे में उसके सिर पर चोट आई है। उसे हल्द्वानी रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि रानीखेत निवासी हरीश आर्य की बरात मंगलवार को घोड़ाखाल गई थी। शादी होने के बाद दोपहर एक बजे बरात रानीखेत को वापस जा रही थी। लेकिन दूल्हे को क्या पता था कि उसके साथ हादसा हो जाएगा। जैसे ही उसकी गाड़ी कैंची धाम के पास पहुंची तो कार का दरवाजा खुल गया और दूल्हा सड़क पर गिर गया। यह देख चालक के होश उड़ गए और उसने कार को रोका और बरातियों की इसकी सूचना दी। हादसे के बाद दूल्हे को भवाली सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि हरीश के सिर में गंभीर चोट लगी है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top