Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के स्टार्टअप ने जीता खिताब, राज्य सरकार से मिला 50 हजार का पुरस्कार

Ad

हल्द्वानी: देश digital इंडिया की ओर बढ़ रहा है, इससे सुविधाएं जनता के मोबाइल तक पहुंची हैं। पिछले कुछ वक्त से EDUTECH सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। देशभर में हजारों स्टार्टअप खुले हैं जो इस क्षेत्र पर काम कर रहे हैं और रोजगार दे रहे हैं। हल्द्वानी का EDUTECH वेदाश्री लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड भी इस क्षेत्र में काम कर रहा है। जो पहाड़ी क्षेत्रों में पढ़ाई के अलावा रोजगार की जानकारी युवाओं को वक्त-वक्त में देता रहा है। इस बार फिर ये EDUTECH स्टार्टअप अपनी कामयाबी को लेकर सुर्खियों में हैं। देहरादून में आयोजित स्टार्टअप चैलेंज़ 2020 में इस स्टार्टअप को जीत हासिल हुई है। कंपनी को राज्य सरकार द्वारा 50000 रुपए का पुरस्कार मिला है।

स्टार्टअप की शुरुआत साल 2016 में वेदाश्री कोचिंग से हुई। इसके संस्थापक दीपक पंत ने अपनी साथियों के साथ स्टार्टअप की शुरुआत की। पहाड़ के युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र की जानकारियों व रोजगार देने के लिए उन्होंने साल 2017 गुरुजी उत्तराखंडी नाम का यूट्यूब चैनल शुरू किया। कुछ ही वक्त बाद दीपक और उनके साथियों की मेहनत रंग लाती दिखाई दी और आज इस चैनल में 30000 से ज्यादा SUBSCRIBER हैं।

deepak pant

साल 2018 में इस काम जो अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए अपने सहयोगी आशीष सक्सेना के साथ वेदाश्री लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की। इस बारे में दीपक पंत ने बताया कि कंपनी का मिशन राज्य में अशिक्षा और रोजगारी के चलते बढ़ रहे पलायन को रोकना है। इस स्टार्टअप ने पहाड़ी क्षेत्र के कई युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित भी किया है और उन्हें सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top