Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:पॉलीथीन का सफाया भरेगा आपकी जेब, 10 हजार के लिए करना होगा ये काम

Ad

हल्द्वानी: शहर को ग्रीन सिटी पहचान देने के लिए नगर निगम फ्लोर पर उतर आया है। नगर निगम प्रशासन ने पॉलीथीन के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। इस काम में उसकी मदद 15 हजार स्कूली बच्चे करेंगे। प्रशासन ने प्लान तैयार किया है कि सबसे ज्यादा पॉलीथीन एकत्र करने वाले वार्ड कर्मी को 10 हजार रुपए का नगम पुरस्कार भी दिया जाएगा।

हल्द्वानी को पॉलीथीन मुक्त करने के विषय में रविवार को मेयर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला की अध्यक्षता में नगर निगम में बैठक हुई। इस बैठक में शहर से पॉलीथीन के सफाये को लेकर चर्चा हुई और प्लान तैयार किया गया। पॉलीथीन के खिलाफ शहर में 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मुहिम चलेगी। इस बारे में मेयर डॉक्टर रौतेला ने कहा कि वॉर्ड में सबसे अधिक पॉलीथीन एकत्र करने वाले कर्मचारी को 10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा सबसे ज्यादा कूड़ा एकत्र करने वाले 10 कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। पॉलीथीन के खिलाफ इस मुहिम में नगर निगम को स्वयंसेवी संस्था गो ग्रीन-गो क्लीन का साथ मिलेगा। जो 15 हजार स्कूली बच्चों व अन्य शिक्षा संस्थानों के साथ मिलकर इस मुहिम को लेकर पूरे हल्द्वानी को जागरूक करेंगे।बैठक में नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया, सहायक नगर आयुक्त बिजेंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी नीरज शादा मौजूद थे।

बता दें कि बढ़ते प्रदूषण के चलते वातावरण काफी दूषित हो रहा है। इस वजह से बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। लंबे वक्त से पॉलीथीन पर वार करने का प्रयास किया जा रहा है जो अभी तक सफल नहीं हुआ। पॉलीथीन का इस्मेताल हर कोई करता है लेकिन बाद में उसे जला दिया जाता है जो वातावरण के लिए काफी खतरनाक है। प्रशासन अब शहर से पॉलीथीन का सफाया और उपयोग के लिए अन्य विकल्पों के तलाश करने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें: मोबाइल पर बिजी थे छात्र, प्रिंसिपल ने सिखाया सबक, हाथौड़े से तोड़े 16 मोबाइल

यह भी पढ़ें: टॉफी लेने गया बच्चा स्कूल से हुआ गायब, सीसीटीवी पर कैंद में हुई पूरी घटना

यह भी पढ़ें: दो महीने तक हल्द्वानी से चलने वाली नैनी-दून शताब्दी और दून एक्सप्रेस का संचालन रद्द

यह भी पढ़ें: इंटरनेशनल क्रिकेट में फिर हुआ करिश्मा, 7 गेंदों में जड़े गए 7 छक्के

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड अंडर-19 क्रिकेट टीम: कैंप के लिए इन 44 खिलाड़ियों को मिला स्थान

ADVERTISEMENTS Ad
To Top