Nainital-Haldwani News

हल्द्वानीवासियों की नजर से नहीं बच पाओगे,गैस में हो रही है घटतौली का किया भंडाफोड़

Ad

हल्द्वानीवासियों की नजर से नहीं बच पाओगे,गैस में हो रही है घटतौली का किया भंडाफोड़

हल्द्वानीः शहर में चल रहे गैस सिलिंडरों में घटतौली के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। सिलेंडर में दो किलोग्राम तक गैस कम आ रही है। पर शहर के लोगों ने गैस सिलिंडरों में चल रही है घटतौली का पर्दाफाश किया। सोमवार को शहर के कुछ लोगों ने घटतौली पकड़ ली।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सोमवार को राजपुरा क्षेत्र में लोगों ने इंडेन गैस की गाड़ी से सिलिंडर लिया। सिलिंडर की तौला तो सिलिंडर में दो किलोग्राम गैस कम पाई गई। कांग्रेसी नेता हेमंत साहू भी वहां पहुंच गए। उन्होंने दो और सिलिंडर तुलवाये तो इनमें भी गैस कम थी। इसके बाद घटतौली की शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट और पूर्ति विभाग के अधिकारियों से की गई लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं आया।

बांट माप निरीक्षक शांति भंडारी का कहना है कि उनके पास एक दरोगा का फोन आया था। जब तक वह मौके पर पहुंचती पुलिस और पूर्ति विभाग ने गाड़ी को छोड़ दिया। वहीं डीएसओ मनोज कुमार वर्मन का कहना है कि घटतौली की जांच करना बांट माप विभाग का काम है। लोगों द्वारा घटतौली का पर्दाफाश करने के बाद भी बांट माप और पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की। दोनों विभाग एक दूसरे की जिम्मेदारी बताकर पल्ला झाड़ते हुए दिखे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top