Nainital-Haldwani News

शाम पांच बजते ही शंख और थालियों की आवाज से गूंजा हल्द्वानी

Ad

हल्द्वानी: पूरे देश में रविवार को जनता CURFEW लगाया गया। पीएम नरेंद्र मोदी के आग्रह पर पूरे देश का समर्थन मिला। इस बीमारी को हराने के लिए सबसे आगे चल रहे डॉक्टर्स, पुलिस व अन्य कर्मियों को लोगों ने शाम पांच बजे शंखनाथ कर सलाम किया।

हल्द्वानी में भी कुछ ऐसा ही हुआ। पांच बजते ही पूरा शहर शंख और थालियों की आवाज से गूंजा। लोगों ने थाली, घंटी, ताली व शंख बजा कर डॉक्टरों, मीडिया व सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त किया। इस मुहिम का हिस्सा बच्चे भी बनें।

वहीं राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने आवास में सपरिवार थाली बजाकर कोरोना वायरस से बचाव में लगे चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, का उत्साहवर्धन किया।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना वायरस से लड़ाई जीतने के लिए ज़रूरी है कि प्रदेश की जनता घरों में रहे और सरकार का सहयोग करें। प्रदेश में 31 मार्च तक लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है और सभी आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर बाक़ी सभी सेवाएं स्थगित कर दीं गयी हैं। खाद्यान्न और स्वास्थ्य ज़रूरतों का ध्यान रखा जाएगा।

https://www.facebook.com/onlinehaldwanilive/videos/218385979276435/
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top