Nainital-Haldwani News

डीएम बंसल का परिश्रम,आधुनिक बनने की तरफ बढ़ चला है हल्द्वानी का बेस हॉस्पिटल

Ad

डीएम बंसल का परिश्रम,आधुनिक बनने की तरफ बढ़ चला है हल्द्वानी का बेस हॉस्पिटल

कुमाऊं के प्रवेश द्वार महानगर हल्द्वानी के सोबन सिह जीना बेस चिकित्सालय को आधुनिक उपकरणों से लेस करने के लिए डीएम सविन बंसल लगातार कदम उठा रहे हैं। जिले में चिकित्सा सेवाओं का विकास डीएम सविन बंसल की प्राथमिकताओं में रहा है। जैसे की सभी पता है कि सोबन सिंह जीना एक सरकारी हॉस्पिटल हैं और आम एवं गरीब आदमी के बीच बेस चिकित्सालय काफी महत्वपूर्ण है। प्रतिदिन इस चिकित्सालय में सैकडोें की तादात में ओपीडी मे मरीज आते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

डीएम बंसल का मानना है कि हर किसी की जिन्दगी में जनस्वास्थ्य महत्वपूर्ण हैं। डीएम बंसल हमेशा जनस्वास्थ्य के लिए तत्पर रहते हैं। कार्यभार संभालने के बाद से ही उन्होंने सरकारी अस्पतालों की दिशा और दशा सुधारने के लिए विशेष प्रयास एवं कार्य किये है।

डीएम बंसल के प्रयासों से हल्द्वानी के बेस चिकित्सालय में चार बैड का आईसीयू तथा छः बैड का एचडीयू (हाई डिपैन्डैन्सी यूनिट)स्थापित किया जा रहा है। बेस चिकित्सालय में आईसीयू के चार बैड तैयार करने के लिए सेन्ट्रल आक्सीजन सप्लाई, डिफिलीलेटर, मल्टी पैरामाॅनीटर, सक्शन मशीन स्थापित कर दिये गये है। चार वेंटीलेटर क्रय कर लिये गये है जिनके स्थापित करने का काम रविवार से शुरू हो जायेगा।

डीएम बंसल ने आईसीयू तथा एचडीयू की स्थापना तथा उपकरणों की व्यवस्था के लिए अन्टाइड फंड तथा खनन न्यास निधि से एक करोड की धनराशि उपलब्ध कराई हैं। जिसके बाद इस दिशा मे कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। आगामी बुधवार 10 जून तक बेस चिकित्सालय मे आईसीयू तथा एचडीयू का उपकरणों की स्थापना के बाद परीक्षण कर लिया जायेगा। बेस चिकित्सालय के चिकित्सकोें एवं पैरामेडिकल स्टाफ को उपकरणों के संचालन का गहन प्रशिक्षण सुशीला तिवारी चिकित्सालय मे पूर्व मे दिलाया जा चुका हैं, आने वाले एक सप्ताह के भीतर बेस चिकित्सालय की आईसीयू तथा एचडीयू का विधिवत शुभारम्भ हो जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top