Nainital-Haldwani News

शैमफोर्ड स्कूल में सैकड़ों छात्रों ने सैकड़ों पेड़-पौंधे लगाकर मनाया हरेला पर्व

Ad


हल्द्वानी: शेमफोर्ड स्कूल के विद्यालय परिसर में हरेला पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत सभी शिक्षक व संस्थान के सदस्यों व छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया गया। साथ ही विद्यालय परिसर में सफाई अभियान भी चलाया गया। चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन रिचा बिष्ट, प्रधानाचार्या सी के अमोला एवं डायरेक्टर राजेश बिष्ट के निर्देशन में सैकड़ों छात्र छात्राओं ने सैकड़ों पेड़-पौंधे आम, कटहल, मोहगिनी, सगवान, अमरूद, आंवला, लीची, गुलमोहर, गुलाब आदि फलदार और छायादार वृक्षों को लगाया गया। वृक्षारोपण व संरक्षण अभियान के तहत सभी ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

मौके पर चेयरमैन दयासागर बिष्ट ने सभी सदस्यों को हरेला पर्व की बधाई दी और छात्रों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित कर लगाये गये वृक्षों की देखभाल करने को कहा। उन्होंने कहा कि वृक्ष पृथ्वी का श्रृंगार हैं, ग्लोबल वार्मिंग भी इस बात का संकेत दे रही है। पर्यावरण प्रदूषित होने से पृथ्वी पर खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है। इस लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष लगाना अति आवश्यक है। यह मानव और जीवों के लिए सबसे बड़ा वरदान साबित होगा।

प्रधानाचार्या सी के अमोला ने सभी बच्चों को सीख दी कि हमें पेड़ पौंधों से ही प्राण वायु और शुद्ध वातावरण प्राप्त होता है। पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने में पेड़ हमारी मदद करते हैं। इसलिए हम सभी को अपने एवं भावी पीढ़ी के स्वस्थ्य एवं सुन्दर भविष्य के लिए जीवन में एक पेड़ प्रत्येक वर्ष अवश्य लगाना चाहिए। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान भूपाल सिंह मनराल, विनोद खोलिया, पान सिंह पडियार, सन्तोष पाण्डेय, पवन मेहरा आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top