Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: बुजुर्ग दंपत्ति ने उठाया खौफनाक कदम, हाल देखकर पड़ोसियों के उड़ गए होश

Ad

हल्द्वानी:कुंवर कॉलोनी मुखानी ( नियर पीलीकोठी) में बुजुर्ग दंपत्ति की आत्महत्या के मामले ने पूरे शहर को सन्न कर दिया है। पड़ोसियों को आंशका है कि बुजुर्ग ने पहले अपने पत्नी को जहर दिया और फिर खुद आग लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है दोनों ही बीमारी से परेशान थे। घटना सुबह 7 बजे की है। फिलहाल पत्नी की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही सामने आएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

दरिंदगी से हैरान पूरा देश, नशे में धुत 4 लोगों ने कुत्ते का किया रेप

मृतक की पहचान नंदन सिंह परिहार (साल 74) और कमला परिहार (70 साल)  के रूप में हुई है। वहीं उनकी पत्नी की 6 महीने पहले बाईपास सर्जरी हुई थी। मृतक दंपत्ति घर पर अकेले रहते थे। उनके दोनों बेटे धीरेंद्र सिंह परिहार आईबी हरिद्वार और महेंद्र सिंह परिहार मेजर मेडिकल कोर पुणे में हैं।

Video:आप MLA सोमनाथ भारती ने महिला एंकर को दी गाली, कहा कुछ ऐसा हर महिला हो जाएगी आग-बबूला

घटना सामने जब सुबह करीब 7.30 बजे घर के पास वाला पड़ोसी दूध देने घर पहुंचा। उसने देखा की घर के मंदिर से घुंआ निकल रहा है और फिर पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया गया। घटना के पता चलते ही पडोस में हड़कंप मच गया और घर के बाहर भीड़ लग गई। स्थानीय निवासियों के मुताबिक बुजुर्ग नन्दन सिंह परिहार मंदिर के फर्श पर गिरे पड़े थे वहीं पत्नी दूसरे कमरे में अचेत पड़ी थी। दूध देने आए व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि नंदन सिंह परिहार दूध लेने खुद आते थे और आज वह नहीं पहुंचे थे। परिवार के सदस्यों को हादसे के बारे में सूचित कर दिया गया है।  पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top