National News

Video:आप MLA सोमनाथ भारती ने महिला एंकर को दी गाली, कहा कुछ ऐसा हर महिला हो जाएगी आग-बबूला

Ad

नई दिल्ली: आप पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती एक बार फिर विवादों में है। इस बार उन्होंने एक डिबेट में महिला एंकर कुछ ऐसा कहा जिसकी पूरे देश में आलोचना हो रही है। पत्रकार के प्रश्न से आप विधायक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने  बेहद आपत्तिजनक लहजे में बात की है। महिला एंकर ने भी भारती का मुंहतोड़ जवाब दिया और उन्हें कोर्ट में इसका जवाब देने को कहा है। इस मसले पर दिल्ली से विधायक और आप पार्टी से बागी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट करके जमकर सोमनाथ भारती की आलोचना की है। वहीं कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने भारती की आलोचना करते हुए वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि एक निजी न्यूज चैनल के लाइव डिबेट प्रोग्राम में महिला एंकर ने सोमनाथ भारती से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर मंगलवार को हुए मिर्ची हमले पर सवाल किया तो सोमनाथ भारती गुस्से में आ गए। इसके बाद उन्होंने मर्यादा का ख्याल ना रखते हुए एंकर को गाली दे डाली, जो आप ऊपर दी गई वीडियो पर देख सकते हैं। एंकर ने भी भारती का पलटवार किया और कहा कि जो अपनी पत्नी से ठीक से बात नहीं कर सकता, उसे सम्मान नहीं दे सका, वो ऐसी बातें कर रहा है,। इसके बाद सोमनाथ भारती ने कुछ ऐसा कह दिया जो बोलने से पहले लोग लाखों बार सोचते हैं।

इतिहास रच दूसरी बार हल्द्वानी के मेयर बनें जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, कुछ उम्मीदारों को नोटा से कम वोट

इस पूरे विवाद के बाद कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया है कि सोमनाथ भारती इससे पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं, इसके चलते उन्हें जेल तक जाना पड़ा था, अब उन्होंने एक बार फिर वैसी ही हरकत की है। बता दें कि मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर किसी ने लाल मिर्च फेंक दी थी। इसी मुद्दे पर एक निजी समाचार चैनल पर डिबेट चल रही थी जहां पर सोमनाथ भारती भड़क गए।

लिंक पर क्लिक कर हल्द्वानी लाइव के चैनल को YOUTUBE पर Subscribe करें

ADVERTISEMENTS Ad
To Top