Nainital-Haldwani News

नैनीतालः लड़की की आईडी बनाकर Facebook पर युवतियों से की अभद्रता

Ad

नैनीतालः लड़की की आईडी बनाकर Facebook पर युवतियों से की अभद्रता

नैनीतालः अकसर देखा जाता है कि Facebook में लड़की की आईडी बनाकर कुछ मनचले युवतियों को परेशान करते हैं। झूठी लड़की की आईडी बनाकर युवतियों से अभद्रता भी करते हैं। ऐसा ही एक मामला नैनीताल से सामने आया है। जहां मंगोली क्षेत्र निवासी कुछ युवतियों को Facebook मैसेंजर पर मैसेज कर धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार मंगोली निवासी युवती का कहना है कि तीन दिन पहले उसे अंजलि नाम की फेसबुक आईडी से रिक्वेस्ट भेजी गई थी। लड़की समझ कर युवती ने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद उसे मैसेज आने शुरू हो गए। मैसेज में बात हुई तो दूसरी ओर से अभद्रतापूर्ण बातें शुरू कर दी गईं।इतना ही नही एडिटिंग से युवती की गंदी फोटो बनाकर फेसबुक पर अपलोड करने की भी बात भी कही गई। इसके बाद युवती ने यह बात गांव की अपनी अन्य दोस्तों को बताई तो उन्होने भी कहा कि कुछ ऐसा ही उनके साथ भी हुआ। इसके बाद युवती शिकायत लेकर मल्लीताल कोतवाली पहुंच गई। युवती ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एएसआई सत्येंद्र गंगोला का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top