Nainital-Haldwani News

वैंडी स्कूल में मनाई गई जन्माष्टमी,आपका दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें

Ad

हल्द्वानी: गौलापार स्थित वैंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके अलावा विद्यार्थियों द्वारा कृष्ण डेकोरेशन भी किया। कार्यक्रम में प्रत्येक सदन के बच्चों ने भाग लिया।

ADVERTISEMENTS Ad
vendy school gaulapar janmastmi celebration

जन्माष्टमी के अवसर पर हांड़ी दिखाओं और फोडो प्रतियोगिता भी हुई। इस प्रतियोगिता में टैगोर हाउस को पहला, रमन हाउस को दूसरा,अशोका सदम को तीसरा और शिवाजी हाउस को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। दूसरी तरफ कृष्ण डेकोरेशन में रमन पहला, शिवाजी दूसरा, अशोका तीसरा और टैगोर को चौथा स्थान प्राप्त हुआ।

vendy school gaulapar janmastmi celebration

इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक विकल बवाड़ी, प्रधानाचार्य भावना बवाड़ी, विद्यालय के एचओडी वीरेंद्र रावत, मंजू थापा समेत सौरव सनवाल, अंजलि नेगी आदि मौजूद थे। अंत में विद्यालय के प्रबंधक विकल बवाड़ी व विद्यालय की प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों को इस पर्व के महत्व के बारे में बताया।

vendy school gaulapar janmastmi celebration
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top