Nainital-Haldwani News

डीपीएस लामाचौड़ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्णजन्मोत्सव

Ad

हल्द्वानी-डीपीएस लामाचौड़ के विद्यार्थियों ने आध्यात्मिक पर्व कृष्ण जन्मोत्सव को बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पर्व को आध्यात्मिकता से सराबोर होकर मनाया। यह पर्व अन्याय व अत्याचार के अवश्यंभावी परिणाम का प्रतीक है। पौराणिक कथा के अनुसार देवकी के आठवें पुत्र श्रीकृष्ण ने मथुरा के आततायी राजा कंस का वध किया, जो अन्याय व अत्याचार का पोषक था।

ADVERTISEMENTS Ad
janmashtami celebration in dps lamachour

विद्यार्थियों ने मैया यशोदा, मेरे बांके बिहारी लाल, हाथी घोड़ा पालकी-जय कन्हैया लाल की आदि कार्यक्रमों की सुंदर भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण के रुप का अंगीकरण कर, उनके अनेक मनोहारी स्वरूपों का दर्शन कराया।

janmashtami celebration in dps lamachour

वहीं वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की अद्भुत झांकी प्रस्तुत कर इस पर्व के महात्म्य की अनुपम छटा प्रस्तुत की। विद्यालय प्रमुख ने सभी को इस आध्यात्मिक पर्व के संदेश सहित शुभकामनाएं प्रदान कीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top