Nainital-Haldwani News

पिता ने दूध बेचकर बेटी को पढ़ाया, बेटी ने किया नैनीताल टॉप, भावुक कर देगी पूरी कहानी

Ad

हल्द्वानी: किसी भी कामयाबी के पीछे परिश्रम के अलावा त्याग भी होता है। जो त्याग को पीछे छोड़ अपने सपने पर ध्यान केंद्रित करता है उसे सफलता जरूर मिलती है। गुरुवार को CBSE ने इंटर के नतीजे जारी किए। एक बार फिर उत्तराखण्ड में बेटियों ने अपना परचम लहराया। उत्तराखण्ड की गौरांगी ने ऑल इंडिया दूसरा स्थान प्राप्त किया तो वही श्रेया पांडे को तीसरा स्थान मिला।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी क्रम में एक ऐसी बेटी की कहानी सामने आई है जिसने बताया है कि कुछ पाने के लिए काफी कुछ खोना पड़ता है। मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की छात्रा कंचन कनवाल ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर नैनीताल टॉप किया। कंचन के पिता कुबेर सिंह कनवाल बजून खुर्पाताल में खेती करने के साथ ही दूध बेचकर गुजारा करते हैं। माता पुष्पा देवी गृहणी हैं। कंचन बचपन से ही अपने परिवार से दूर रही। उसने अपनी रिश्ते की दादी गंगा देवी के पास नैनीताल में रहकर पढ़ाई की। कंचन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया।

बात देहरादून रीजन की करें तो कंचन ने आठवीं रैंक हासिल कर परिवार के सपनों में पंख लगा दिए हैं। बजून निवासी कुबेर पिछले दो दशक से नैनीताल में दूध बेचकर गुजरबसर करते हैं। बेटी की कामयाबी के बाद उन्होंने बताया कि दूध बेचकर जो भी कमाई होती है अधिकांश बच्चों की परवरिश में खर्च हो जाती है।

कंचन ने इंटर के लिए तैयारी खुद की। परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर मिसाल कायम की है। कंचन इतिहास में 100, राजनीतिक विज्ञान में 100, भूगोल में 98, अंग्रेजी में 97, हिंदी में 96 व शारीरिक शिक्षा में 97 अंक हासिल किए। कंचन कहती है कि वो रात में हमेशा 4-5 घंटे पढ़ाई करती थी। दसवीं परीक्षा भी नब्बे फीसद अंक के साथ पास की।  कंचन का भाई राहुल शहीद सैनिक स्कूल में दसवीं में जबकि बहन पूजा जीजीआइसी खुर्पाताल में सातवीं में पढ़ती है।  कंचन का सपना सिविल सर्विसेज में जाना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top