Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी लाइवः विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

Ad

हल्द्वानीः क्षेत्र में आत्महत्या के मामले थमने का नाम नही ले रहें हैं। ऐसा ही एक मामला लालकुआं से सामने आया है। जहां एक विवाहिता ने घर पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। मामले के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि निकटवर्ती क्षेत्र पश्चिमी घोड़ानाला स्थित वर्मा कॉलोनी निवासी सोनी उम्र 35 साल पत्नी बबलू राठौर ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार कि है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की जांच में पता चला कि रविवार को पति-पत्नि के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु परासर का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई उस समय सोनी के दोनों बच्चे स्कूल गए थे। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top