Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में आदमखोर गुलदार का आतंक, घास लेने गई महिला पर झपटा

Ad

हल्द्वानीः पहाड़ो के बाद अब आदमखोर गुलदार शहर में भी आतंक मचा रहें हैं। आए दिन गुलदार लोगों को अपना शिकार बना रहा है। एक बार फिर गुलदार ने महिला पर घातक हमला किया। घटना हल्द्वानी के कालाढूंगी से सामने आई है। जहां घास लेने गई एक महिला को गुलदार ने हमला कर लहूलुहान कर दिया।

बता दें कि हल्द्वानी के कालाढूंगी के वार्ड नं दो निवासी महिला पार्वती देवी अपनी बहू हेमा पांडेय के साथ कनियाबेल जंगल में घास लेने गई थी। दोपहर के समय अचानक उन पर गुलदार ने हमला कर दिया। यह देख बहू के होश उड़ गए। इसके बाद बहू के शोर मचाने पर गुलदार महिला को घायल कर जंगल की तरफ भाग गया।

घटना के बाद महिला को प्राथमिक इलाज दिया गया। जिसके बाद महिला को एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया। हमले में महिला के सिर में गंभीर चोट लगी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top