Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी पालम सिटी कॉलोनी में फिर दिखाई दिया गुलदार, दहशत में लोग

Ad

हल्द्वानी: शहर की सबसे पॉश कॉलोनी पालम सिटी गुलदार एक बार फिर देखा गया है। रविवार को भी गुलदार कॉलोनी के आउटर में देखा गया था। गुलदार के दिखने से कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। वहीं लॉकडाउन के दौरान भी गुलदार कॉलोनी की दीवार पर चलते हुए देखा गया था। रविवार को भी पालम सिटी और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की दीवार पर देखा गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी शहर में गुलदारों का आंतक लगातार बढ़ रहा है। कुछ दिन पूर्व ही रानीबाग क्षेत्र में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया था, जिसमें उनकी जान चले गई थी। प्रशासन और वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने में अभी तक विफल रही है।

सोमवार को गुलदार के दिखने के बाद स्थानीय निवासियों और क्षेत्र के पार्षद ने वन विभाग को मामले की सूचना दी। वन विभाग की टीम कॉलोनी में पहुंची और ड्रोन की मदद से गुलदार को देखने की कोशिश की गई। लोगों ने वन विभाग की टीम से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने की मांग की है।

इस घटना के बाद कॉलोनी ही नहीं बल्कि क्षेत्र के लोगों में बना दहशत का माहौल बना हुआ है। पालम सिटी के लोग घरों के अंदर पूरी तरह से कैद हो गए हैं। अब तो लोग मॉर्निंग वॉक पर जाने से भी डर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top