Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के देवलचौड़ में दो बार देखा गया तेंदुआ,लोगों में दहशत

Ad

हल्द्वानी के देवलचौड़ में दिखा तेंदुआ,लोगों में दहशत

हल्द्वानीः शहर में लगातार तेंदुए के दिखने से लोग काफी डरे हुए हैं। बीते दिनों सोनकोट में तेंदुए ने एक महिला का अपना शिकार बनाया था। इससे पूरे शहर में डर का माहौल बना हुआ था। देवलचौड़ के मानपुर पश्चिम में रविवार सुबह तेंदुए के नजर आने से लोगों के होश उड़ गए। इतना ही नहीं क्षेत्र के लोगों ने शाम को फिर से तेंदुए को देखा। इससे लोग सहम से गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तेंदुए को भगान के लिए मौके पर पहुंची लेकिन लोगों की भीड़ देखकर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि वार्ड 56 मानपुर पश्चिम में रविवार सुबह तेंदुए को अकेले देखा गया था। लेकिन शाम को तेंदुए के साथ दो शावक भी देखे गए। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी। सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी रेंज यूसी आर्या टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। यूसी आर्या का कहना है कि एक तेंदुआ गांव से सटी दीवर के पीछे जंगल में नजर आया। उनका कहना है कि सोमवार को तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। लोगों की सुरक्षा के लिए रात में वनकर्मी गांव में गश्त करेंगे।

लोगों का कहना है कि इससे पहले 27 मई को भी एक तेंदुआ क्षेत्र में देखा गया था। लोगों का कहना है कि आबादी वाले क्षेत्र में तेंदुए का आने से लोग काफी डरे हुए हैं। आसपास के लोगों कहना है कि कुछ दिन से पालतू जानवर भी गायब हो रहे हैं। उनको आशंका है कि तेंदुए ने ही इनका शिकार किया है।

pc-safaribookings.com

pc-amar ujala

ADVERTISEMENTS Ad
To Top