Nainital-Haldwani News

शनिवार को बंद रहेगा हल्द्वानी बाजार, नगर निगम पूरे बाजार को सैनेटाइज कराएगा

Ad

pc- amarujala

हल्द्वानी: शहर में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। कोविड केयर हॉस्पिटलों की संख्या को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा होटलों को भी आपात स्थिति के लिए तैयार किया जा रहा है। गुरुवार को कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रशासन ने सभी व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट ऋषा सिंह, एसडीएम विवेक रॉय और एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्रा मौजूद रहे। सभी व्यापार मंडलों के पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। बढ़ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए प्लान बनाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापारियों से मास्क और सामाजिक दूरी नियम को सख्ती से पालन कराने को कहा। बढ़ते कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए शनिवार को हल्द्वानी बाजार पूर्ण रूप से बंद रहेगा। प्रशासन और व्यापारियों के बीच सहमति बन गई है। व्यापारियों ने भरोसा दिया कि बंद के दौरान बाजार में कोई भी दुकान नहीं खुलेगी। नगर निगम द्वारा पूरे बाजार को सैनेटाइज कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

गुरुवार को राज्य में 2220 कोरोना वायरस केस सामने आए हैं। अल्मोड़ा में 55 , बागेश्वर में 15 , चमोली में 25, चंपावत में 26, देहरादून में 914,हरिद्वार में 613, नैनीताल में 156, पौड़ी में 105 , पिथौरागढ़ में 29 , रुद्रप्रयाग में 49, टिहरी में 79, ऊधमसिंह नगर में 131 और उत्तरकाशी में 23 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के आंकड़े 116244 हो गए हैं जिसमें से 99777 मरीजों ने कोरोना वायरस को हराया है। 397 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसके अलावा गुरुवार को 9 मरीजों की मौत भी हुई है और कुल मौत का आंकड़ा 1802 हो गया है। राज्य में 12484 केस एक्टिव हैं। रिकवरी रेट 85.83 प्रतिशत हो गया है।

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दिल्ली सरकार ने वीकेंड Curfew की घोषणा कर दी है। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि अन्य राज्य भी इस तरह का कोई फैसला ले सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top