Nainital-Haldwani News

रेड ज़ोन की वजह से मुखानी से मंगलपड़ाव पहुंची बारात हो गई वायरल-वीडियो

Ad

रेड ज़ोन की वजह से मुखानी से मंगलपड़ाव पहुंची बारात हो गई वायरल-वीडियो

हल्द्वानी: नैनीताल जिला रेड जोन के अंदर आते ही तमाम छूट में कटौती होने वाली है। लोगों को यातायात के साधन नहीं मिलेंगे और छूट मिलने का समय 12 की जगह केवल 8 घंटे रह गया है। अब नैनीताल जिले में दुकाने सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक ही खुलेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

रविवार को नैनीताल रेड के अंदर आया और सोमवार से नए नियम फॉलो किए जाने लगें। इसी क्रम में शहर की एक शादी की चर्चा काफी हो रही है। दरअसल रेड ज़ोन में आने के बाद नैनीताल जिले में यह पहली शादी है। सोमवार को पहली बारात पहुंची जहां सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए कुमाऊंनी रीति रिवाज के साथ शादी का आयोजन हुआ। बारात मुखानी से मंगलपड़ाव पहुंची थी।

दूल्हा हरीश और दुल्हन अंजू सात फेरे लेकर एक दूजे के सात जन्मों के बंधन में बंधे, रेड जोन घोषित होने के बाद आई पहली बारात में दूल्हा-दुल्हन और वर-वधू पक्ष भी मास्क में नजर आए। प्रशासन द्वारा दी गई परमिशन के अनुरूप और केंद्र सरकार और राज्य सरकार की गाइडलाइन के हिसाब से शादी और बारात समारोह में सैनिटाइजेशन से लेकर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया स्वयं बारात में बने दूल्हे ने प्रशासन की पहल को सहयोग करने की अपील की कुमाऊंनी रीति रिवाज से हुई रेड जोन के यह पहले विवाह में प्रशासनिक नियम कानूनों के दायरे को भी अपनाया गया। सीमित लोगों की मौजूदगी में यह विवाह संपन्न हुआ।

दुल्हे और दुल्हन ने भी लोगों से लॉकडाउन में जारी नियमों को फॉलो करने की अपील की है। आप भी सुनिए इस वीडियो पर …

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top